भानबरड में भव्य कलश यात्रा एंव भण्डारे के साथ खाटुश्याम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। समीप विश्व प्रसिद्ध खाटुश्याम मंदिर भानबरड में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा का आयोजन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ खाटुश्याम मंदिर परिसर से , ग्राम के श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर चौक, मुख्य चौराहा होते हुए श्री दुर्गा मंदिर मार्ग से निकली तथा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस पावन अवसर पर 101 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। गाजे-बाजे, ढोल-धमाकों और जयकारों के साथ निकली इस शोभायात्रा में ग्राम की महिलाओं, पुरुषों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। पूरे ग्राम में भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश यात्रा के बाद 11 बजे विशाल भण्डारा भी सम्पन्न हुआ।
पंडित चंद्रशेखर कानूनगो और पंडित रोहित शर्मा द्वारा मंदिर की पूजा विधि विधान से की जा रही है। ग्राम भानबरड के उपसरपंच एवं मंदिर संरक्षक लोकेंद्र गुर्जर तथा सह संरक्षक दिलीप बिरला ने क्षेत्रवासियों से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आगामी चार दिनों तक अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हम सभी ग्रामवासियों का परम सौभाग्य है कि हमारे ग्राम में बाबा श्याम का आगमन हो रहा है।
कार्यक्रम को लेकर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक आयोजनों की तैयारियां भी जोर-शोर से जारी हैं । दिनांक 28 अप्रेल और अंतिम दिवस -29 अप्रेल को विशाल भण्डारे में आवश्य पधारे और बाबा श्याम के दर्शनो का लाभ लेवे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment