अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रेणुकूट। स्थानीय नगर के मुर्धवा क्षेत्र में रीवा–रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से खराब सड़कें लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए चार स्थानों पर अस्थायी रूप से कट स्टोन डाले गए थे, लेकिन यह व्यवस्था ज्यादा कारगर साबित नहीं हो सकी। उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थीं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ था। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि कुछ माह पूर्व एक व्यक्ति को अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और वाहन क्षति से परेशान होकर राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खराब सड़क के चलते न केवल वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था, बल्कि आवागमन भी बाधित रहता था। इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने संज्ञान लिया और संबंधित स्थानों पर सड़क का निर्माण कार्य कराया। गिट्टी और तारकोल डालकर सड़क को समतल और सुगम बनाया गया, जिससे अब मार्ग काफी बेहतर स्थिति में आ गया है। सड़क के सुधर जाने के बाद जहां एक ओर दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों और आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है। पहले जहां गाड़ियों को बार-बार झटके लगते थे और टूट-फूट की समस्या रहती थी, अब वाहन बिना किसी रुकावट के आसानी से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए कहा है कि इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी काफी आसान हो गई है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इस तरह की समस्याओं पर समय रहते ध्यान दिया जाएगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







