जिलाधिकारी ने ₹50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की गहन समीक्षा

SHARE:

गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन के साथ जनपद में संचालित ₹50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की जिलाधिकारी ने परियोजनावार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा अधोमानक सामग्री के उपयोग की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण स्थलों पर किए गए सुरक्षा उपायों—जैसे बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत, श्रमिक सुरक्षा उपकरण आदि की अनिवार्य रूप से जांच करें और उनका पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराएं जिलाधिकारी ने पूर्ण हो चुकी 12 परियोजनाओं को शीघ्र हस्तगत हैंडओवर कराते हुए उनका उपयोग जनहित में प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। साथ ही अपूर्ण परियोजनाओं में कार्य की गति बढ़ाने बाधाओं को तत्काल दूर करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान जिन प्रमुख निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई, उनमें जिला चिकित्सालय में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य, अवसानेश्वर महादेव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य, ग्राम सिल्हौर में लालेस्वर शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पद्म श्री बाबू केडी सिंह के पैतृक आवास को स्मृति संग्रहालय बनाए जाने का कार्य बनीकोडर सिरौलीगौसपुर एवं नवाबगंज में निर्माणाधीन आईटीआई भवन राजकीय पॉलिटेक्निक बाराबंकी में छात्रावास निर्माण, सतरिख की राजकीय पौधशाला जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय तीरगांव में ट्रांजिट हॉस्टल राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत सरकारी कृषि फार्म जीजीआईसी देवा, डायट गणेशपुर में फाउंडेशन कार्य बनीकोडर स्थित बुढ़वाबाबा मंदिर में कराए जा रहे कार्य तथा थाना जैदपुर सतरिख आरएस घाट देवा एवं मसौली के निर्माण कार्य सहित अन्य समस्त परियोजनाएं शामिल रहीं।बैठक में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए लोक निर्माण विभाग जल निगम बाढ़ खंड नेडा शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई