रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
बलौदाबाजार-भाटापारा,13 अप्रैल 2026/ जीवन की राह में जब दुखों का पहाड़ टूटता है, तो अक्सर उम्मीदें दम तोड़ने लगती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए अंधेरे में दीये की तरह साबित हो रही है। अमेरा की गायत्री साहू के लिये भी योजना के तहत मिलने वाली राशि सहारा बन गई।
गायत्री साहु के पति के आकस्मिक देहांत के बाद दुखों का सैलाब आ गया था। सिर से मुखिया का साया उठने के बाद परिवार के भरण-पोषण की चिंता गायत्री को दिन-रात सताने लगी थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू हुई महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। प्रतिमाह बैंक खाते में आने वाली एक हजार रुपए की सम्मान राशि गायत्री के लिए केवल पैसा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी बन गई।अपनी इसी छोटी-सी बचत और अटूट हौसले से गायत्री ने गांव में ही एक छोटी सी फैंसी दुकान शुरू की है। आज उसी दुकान की आमदनी और सरकार से मिलने वाली निरंतर सहायता के बल पर वे न केवल अपने परिवार का सम्मानपूर्वक संचालन कर रही हैं, बल्कि समाज में एक नई मिसाल भी पेश कर रही हैं। गायत्री साहू भावुक होकर कहती हैं कि जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब ‘महतारी वंदन योजना’ एक सच्चे सहारे के रूप में उनके पास आई। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें आर्थिक तंगी की बेड़ियों से मुक्त कर अपने पैरों पर खड़ा होने का साहस दिया है। गायत्री की यह मुस्कान आज प्रदेश की सशक्त होती नारीशक्ति का प्रतीक बन चुकी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






