केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा
गंजबासौदा आज नगर के लाल परेड ग्राउंड में सैकड़ो की तादात में आदिवासी महिला व पुरुष पटटे की जमीन के सर्वे के दौरान बेदखल न करने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी से गुहार लगाई वर्षों से नाहरिया, पधार, खजुरी में निवासरत पट्टेधारी और गैर पट्टेधारी आदिवासियों को सर्वे के दौरान वन विभाग द्वारा तार फैंसिंग करने पर एसडीएम से बेदखल न करने हेतू गुहार लगाई है।
नाहरिया, पधार, खजुरी में वर्षों से निवासरत पट्टेधारी और गैर पट्टेधारी आदिवासि परिवार के पुरुष और महिलाओ ने तहसील पहुंचकर एसडीएम अनुभा जैन को बताया कि वन विभाग द्वारा तार फैंसिंग कर उनको परेशान किया जा रहा है। और हटाया जा रहा है। बही उनके साथ पूर्व विधायक निशंक जैन ने बताया कि 1984 के पहले और 2006 के पहले जिन लोगों के कब्जे है कांग्रेस सरकार ने कानून बनाया था उनको बेदखल न किया जाए। जिस पर एसडीएम अनुभा जैन ने उचित कारवाई का आश्वासन दिया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







