विधायक बिरला ने गेहूं उपार्जन केंद्र का किया शुभारंभ

SHARE:

सनावद। बैड़िया क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए सेवा सहकारी समिति बैड़िया द्वारा समीपस्थ ग्राम डुडगांव में गेहूं उपार्जन केंद्र स्थापित किया गया है। विधायक सचिन बिरला ने शुक्रवार को गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि गेहूं उपार्जन केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसान अपनी गेहूं की उपज नजदीकी गेहूं उपार्जन केंद्र में विक्रय कर सकेंगे। इससे किसानों के समय और ट्रांसपोर्टेशन लागत में काफी बचत होगी और भुगतान पाने के लिए दूरस्थ केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। पूर्व में निजी क्षेत्र किसानों का गेहूं 22-23 सौ रु प्रति क्विंटल की दर से खरीद रहे थे। लेकिन प्रदेश की डॉ.मोहन यादव की सरकार ने गेहूं उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों का गेहूं समर्थन मूल्य 2625 रु प्रति क्विंटल की दर से खरीदने की व्यवस्था की है। विधायक ने कहा कि संपूर्ण बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से बड़वाह, काटकूट, बलवाड़ा, सनावद, बैड़िया, बड़ूद, कानापुर, भुलगांव और डुडगांव में गेहूं उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। क्षेत्र में 25 किमी के दायरे में स्थापित किसी भी नजदीकी गेहूं उपार्जन केंद्र में जाकर किसान अपने गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। विधायक ने कहा कि 25 किमी के दायरे में 9 गेहूं उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों को अपनी बारी आने के लिए लंबी कतारों में प्रतीक्षा नहीं करना पड़ेगी। इससे समय की काफी बचत होगी। साथ ही सभी उपार्जन केंद्रों में पारदर्शितापूर्ण तुलाई व्यवस्था की गई है।विधायक ने कहा कि किसानों की कृषि की लागत कम और लाभ अधिक करने के लिए प्रदेश की डॉ.मोहन यादव की सरकार हरसंभव उपाय कर रही है। प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। समारोह में उपस्थित पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला दिलीप पटेल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्रसिंह पंवार, सरपंच चंद्रपाल सिंह सोहनर, नहर अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र दोगाया,
गोविंद बिरला, नरेंद्र गावशिंदे, राकेश वर्मा, सुरेंद्र सोनी, ओम पटेल, डॉ.अरविंद रावल, प्रेमलाल बिरला, बलिराम पटेल, रामेश्वर सिनगुने, गुलाबचंद सिनगुने, दिनेश मंडलोई, दिलीप मंडलोई, सुरेश सोलंकी, भगवान पटवारिया, दशरथ पटेल ने ग्राम डुडगांव में गेहूं उपार्जन केंद्र खोले जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई