गोकुलधाम गौशाला के नवीन भवन का शिलान्यास एवम स्तंभ पूजन

SHARE:

कार्यक्रम मे गौ सेवक महामंडलेश्वर श्री नरसिंह दास जी महाराज ,परम पूज्य शास्त्री स्वामी शांति प्रिय दास जी महाराज एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर उपस्थित रहेंगे।
मनावर (निप्र ):- गोकुलधाम गौशाला के नवीन भजन भवन का शिलान्यास एवं स्तंभ पूजन दिनांक 15 अप्रैल बुधवार को प्रातः कालीन समय में होगा ।कार्यक्रम का स्थल – लोणी फाटा, टोंकी रोड मनावर रहेगा। इसी के संदर्भ में मां चामुंडा मंदिर गुलाटी रोड मनावर में गोकुलधाम गौशाला की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के सम्बन्ध मे सदस्यो द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। गौ सेवा के प्रति भावनात्मक रूप रखने वाले मनावर शहर एवम आसपास के गांवो के वरिष्ठो को कार्यक्रम मे आमंत्रित किया गया। बैठक में जितेन्द्र सोनी अरविंद पाटीदार, महेश हिरोडकर, दिनेश जौहरी ,लक्षण मुकाती,राजेंद्र पांडे रमेश कुशवाह, अशोक हम्मड,योगेश मालविया ,दीपक पटवा,विशाल दामके एवम अन्य सदस्यगण उपस्थित थे ” गावो विश्वस्य मातर: ” गाय विश्व की माता है ।उनके चरणों में समस्त तीर्थो का वास है। इसी भावना को संकल्पित करते हुऐ गोकुलधाम गौशाला के कार्यक्रम मे शिलान्यास एवम स्तंभ पूजन होगा । प्रकृति और संस्कृति के इस अनुपम संगम में, जब गौ सेवा के पावन संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर है, तब आपके गरिमामयी उपस्थिति हमारे उत्साह को द्विगुणित करेगी। गौ सेवा के इस यज्ञ में आपकी उपस्थिति मात्र औपचारिकता नहीं बल्कि प्रेम ,करुणा, दया के प्रति अटूट श्रद्धा ,निष्ठा रूपी आहुति होगी। कार्यक्रम में परम पूज्य संत एवम गौ सेवक श्री डॉ नरसिंह दास जी महाराज महामंडलेश्वर मांडवगढ़ ,परम पूज्य शास्त्री स्वामी शांति प्रिय दास जी महाराज कथा वाचक कष्टभंजन देव बालाजी धाम दाहोद, श्रीमती सावित्री ठाकुर केंद्रीय राज्य मंत्री महिला बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार, सरदार सिंह मेडा अध्यक्ष जिला पंचायत धार ,चंचल जी पाटीदार जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा धार, हीरालाल अलावा विधायक विधानसभा मनावर,मोहनलाल जी सोनी वरिष्ठ उद्योगपति जे जे कॉटन आभूषण ज्वैलर्स कुक्षी ,श्री प्रहलाद जी भंडारी निर्देशक गुरुकुल स्कूल धामनोद इन महान अतिथियों के बीच कार्यक्रम संपन्न होगा। उक्त जानकारी गोकुलधाम गौशाला समिति के जगदीश चन्द्र पाटीदार ने दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई