खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा हटा नगर स्थित किराना एवं कंफेक्शनरी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

SHARE:

गाय के घी एवं मिक्स फ्रूट जेली के लिए गए नमूनें,जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए नमूने

दमोह – खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने हटा नगर में किराना एवं गोली बिस्किट कंफेक्शनरी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की कार्यवाही रमा कवि वार्ड सोसाइटी रोड स्थित अन्नपूर्णा किराना भंडार एवं आजाद वार्ड स्थित श्रीजी किराना पर की गई। मौके पर अन्नपूर्णा किराना भंडार के परिसर से पतंजलि ब्रांड गाय के घी एवं बृजवासी ब्रांड गाय के घी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह आजाद वार्ड स्थित श्रीजी किराना से मिक्स फ्रूट जेली पुडिंग के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment