नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शासकीय सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में जल संरक्षण विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगरपालिका श्योपुर के तत्वाधान में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राधिका प्रजापति ने प्रथम व राज सेन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कोरल जाट प्रथम तथा दर्शनी खडेंलवाल दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर नगरपालिका के नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान, सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक श्री बिठ्ठल कुमार, श्री बनवारी लाल, डॉ सुनील चौधरी आदि मौजूद रहें।
श्री आदित्य चौहान ने बताया कि सांदीपनि विद्यालय में गत दिवस आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किये गये, जिसमें प्रगति बैरवा, अवनी सक्सैना, पावनि जाट के दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा समष्टि एवं वैशाली बैरवा के दल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तृतीय स्थान पर श्रेया गर्ग रही। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को 10 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्रदान किये जायेगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







