कागजों में चल रही गौ:शाला, जमीनी हकीकत में भूख व्यास से मर रहे गौ:वंश

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रीवा।गुढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरगी स्थित संचालित सरकारी गौशाला को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह गौ:शाला रोजगार सहायक संचिव हरीश चौरसिया के अधीन संचालित बताई जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह गौ :शाला केवल कागजों तक ही सीमित है।
ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी स्तर पर स्थिति बेहद चिंताजनक है। गौ:शाला में रखे गए गौवंशों को ना तो पर्याप्त पानी मिल पा रहा है और ना ही उन्हे चारा भूसा इतना ही नही उचित देखभाल की भी कोई व्यवस्था नही है। हालात इतने खराब हैं कि कई गौ:वंश प्यास और भूख के कारण दम तोड चुके है और जो बचे है वे इस गर्मी में भूख व्यास एवं सचिव के उपेक्षा के कारण दम तोड़ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने इस मामले को लेकर गहरा आक्रोश जताया है और शासन-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी जल्दी संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment