नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया शहरी आजीविका केन्द्र की वेबसाईट का शुभारंभ

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
नगर पालिका परिषद सीहोर के अतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित सिटी लाइवलीहुड सेंटर सीएलसी सीहोर, जिसे संस्था इमैजिन ग्रुप द्वारा संचालित किया जा रहा है, द्वारा गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत वेबसाइट का शुभारंभ किया गया।
इस वेबसाइट के माध्यम से शहर के नागरिकों को संचालित विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं रोजगार अवसरों की समस्त जानकारी एक ही प्लेटफॉम पर उपलब्ध होगी। साथ ही, आज से ही 3 दिवसीय टेलीकॉलर प्रशिक्षण कार्यक्रमÓ हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं रोजगार की तलाश कर रहे हितग्राहियों के लिए तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रभावी संचार कौशल, ग्राहक सेवा, कॉल हैंडलिंग तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, साथ ही उन्हें टेलीकॉलर के रूप में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को कुछ मामलों में घर से कार्य करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपनी सुविधा अनुसार कार्य कर सकें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई