रामपुर मीर के स्कूल कंपोजिट विद्यालय मेघावी बच्चे को किया गया सम्मानित।

SHARE:

दिनेश कुमार *दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।*

*मिठौरा/महराजगंज* विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के रामपुरमीर मे दिनाँक 08/04/2026 बृहस्पतिवार को पीएम श्री विद्यालय कंपोजिट में वार्षिकउत्सव वअंक पत्र वितरण कार्यक्रम धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा श्री आनंद कुमार मिश्रा जी रहे हैं और विशिष्ट अतिथि के रूप में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष विद्यासागर पटेल जी और ATEWA जिला अध्यक्ष टीपी सिंह एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिठौरा अभय कुमार दुबे जी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया
इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में माताओं को उत्साह वर्धन हेतु विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा माताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात वर्ष 2025 26 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को अंक पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा विद्यालय में कला, अनुशासन एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया है इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता ,मेरे देश की धरती, पर्यावरण बचाओ समूह नृत्य के माध्यम से बच्चों द्वारा जागरूकता फैलाया गया तथा इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी आनंद कुमार मिश्र द्वारा बताया गया की मिठौरा ब्लाक में चयनित दो पीएम श्री विद्यालयों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर मीर का भी चयन किया गया है इस विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी ,आईसीटी लैब, लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम के तहत बहुत सारे निर्माण कार्य बच्चों द्वारा कराया जाता है विद्यालय की उपलब्धि बताते हुए ग्राम वासियों से अपने बच्चों को इस विद्यालय में नामांकन करने हेतु प्रेरित किया तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं शिक्षामित्र अनुदेशक की सराहना की। इस अवसर पर मिठौरा ब्लाक के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन राम भवन गुप्त एवं शैलेंद्र नायक, शिक्षक संकुल राकेश गुप्त सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई