जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
पूरनपुर :- पीलीभीत पूरनपुर ब्लॉक सभागार में गुरुवार दोपहर दो बजे क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। बैठक में ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाया जाए। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सचिव और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







