कड़े मुकाबले में बृज किशोर गुप्ता बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, व्यापारियों में खुशी की लहर

SHARE:

*अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान*

रेणुकूट। स्थानीय व्यापार मंडल चुनाव में इस बार रोमांचक मुकाबले के बीच बृज किशोर गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। पूरे चुनाव के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और अंततः मतगणना के बाद स्पष्ट अंतर से उनकी जीत तय हो गई। पांच चरणों में हुई मतगणना के अंतिम दौर यानी पांचवीं पेटी में बृज किशोर गुप्ता को 135 वोट मिले। वहीं अन्य प्रत्याशियों में सत्येंद्र यादव को 46, अनूप केसरी को 52, राम जायसवाल को 26, अलाउद्दीन को 37 और सैयद अली को 13 मत प्राप्त हुए। कुल मतों की गणना में बृज किशोर गुप्ता को सर्वाधिक 651 वोट मिले, जिससे वे निर्वाचित घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्येंद्र यादव 449 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य उम्मीदवारों में अनूप केसरी को 407, राम जयसवाल को 191, अलाउद्दीन को 179 और सैयद अली को 92 मत प्राप्त हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिला और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतगणना स्थल पर भी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही, जिससे पूरे माहौल में उत्सुकता बनी रही। परिणाम घोषित होते ही बृज किशोर गुप्ता के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और उन्हें बधाइयां दीं। उनकी इस जीत को व्यापारियों का व्यापक समर्थन और विश्वास माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीओ पिपरी हर्ष पांडे पिपरी थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे l इस अवसर पर अमरेन्द्र सिंह, बिंदु गिरी, विजय प्रताप सिंह,राज बर्मा, यतीश सिंह,उमेश सिंह, शुभम केसरी, रियाज कुरैशी, अखिलेश मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई