वेतन विवाद से आहत युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान उपेन्द्र सिंह मो.न.95598 88535

आज़मगढ़। जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय परिसर के बाहर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपने पिता के वेतन विवाद से आहत होकर आत्मदाह करने पहुंच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया और संभावित बड़ी घटना को टाल दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक सौरभ तिवारी अपने पिता के लंबित वेतन को लेकर काफी समय से परेशान था। उसका आरोप है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा वेतन जारी करने में टालमटोल की जा रही है। युवक का यह भी कहना है कि इस मामले में न्यायालय से आदेश मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर आत्मदाह जैसे कदम से पीछे हटाया। अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया कि उसके पिता के वेतन से संबंधित प्रकरण पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, मामला न्यायालय में विचाराधीन है और जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर भी इस संबंध में वार्ता कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस एवं प्रशासन की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई। वहीं, इस घटना के बाद विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई