पुलिस पर पथराव व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार एटा की अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता, सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाने वाला आरोपी पकड़ा गया

SHARE:

(ब्यूरो अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा: थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पुलिस पर पथराव करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हत्या का प्रयास करने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई।
थाना अलीगंज पर इस संबंध में मु0अ0सं0- 251/25 धारा 191(2)/191(3)/190/109(1)/125/132/324(3)/121(1) बी0एन0एस0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट के तहत मामला पंजीकृत है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:· नाम: मौ0 सोहेल सिद्दकी पिता का नाम: मौ0 सगीर उर्फ सगीर खां· पता: मोहल्ला काजी, कस्बा व थाना अलीगंज, एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:1. उ0नि0 श्री जयवीर सिंह 2. का0 मोहित 3. का0 विजेंद्र कुमार । फिलहाल थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई