हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा मार्ग को चौड़ा करके सड़क का निर्माण करा दिया गया। लेकिन नगर पंचायत में धर्मेश्वर बाबा मोहाल में नाला का निर्माण अभी तक नहीं कराया है। जिससे स्थानीय लोग परेशान है। लोगों के साथ सभासद का आरोप है कि ईओ शिकायत करने वाले लोगों के फोन को ब्लैक लिस्ट में डाल देते हैं।
कस्बे के मध्य से गुजरे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग का निर्माण लोनिवि करा रहा है। इस स्टेट हाईवे को चौड़ा करके बनाया गया है। कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग के समीप तक पीडब्ल्यूडी ने कार्य को पूर्ण कर दिया है। रेलवे क्रॉसिंग के पार धर्मेश्वर बाबा मोहाल में नगर पंचायत की ओर से नाले का निर्माण कराया गया है। जिसमें कुछ हिस्सा बिना नाला बनाएं छोड़ दिया गया। जिससे उसका पानी सड़क की ओर बह रहा है। इससे स्थानीय लोग परेशान है। स्थानीय निवासी रामकिशोर सिंह,अजय पाल साहू आदि ने बताया कि सड़क तो बन गई है लेकिन नाले के जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।इससे सड़क जल्द खराब हो सकती है। आरोप लगाया कि ईओ दिनेश चंद्र आर्य शिकायत करने पर फोन को ब्लैक लिस्ट में डाल देते हैं। यही आरोप सभासदों का भी है। सभासदों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है। लेकिन ईओ की कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं आया। खबर में उनका पक्ष जानने के लिए काल की गई, लेकिन उन्होंने रिसीव ही नहीं किया। इस वजह से उनका पक्ष नहीं मिल सका।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







