दैनिक केसरिया हिंदुस्तान अमित जोशी निवाड़ी
निवाड़ी। परमार्थ समाजसेवी संस्था द्वारा शीला पैलेस होटल, निवाड़ी में जिला स्तरीय WASH (पेयजल, स्वच्छता एवं हाइजीन) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में जल, स्वच्छता और हाइजीन सेवाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ साझा रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान संस्था द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों, उपलब्धियों, चुनौतियों एवं सीखों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर मनीषा जैन ने कहा कि परमार्थ समाजसेवी संस्था द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। प्रशासन के सहयोग से जिले में जल संरक्षण के प्रयासों को और गति दी जाएगी। डिप्टी कलेक्टर स्वाति सिंह ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गंदगी के कारण कई बीमारियां फैलती हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता अपनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना कैथल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पानी प्रकृति का अमूल्य संसाधन है, इसलिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाकर पानी की एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में WHH दिल्ली से आए प्रतिनिधि द्वारा WASH-SSI प्रोजेक्ट के अंतर्गत सिस्टम आधारित दृष्टिकोण पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। परमार्थ समाजसेवी संस्था के सचिव डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रशासन, विभागों और समुदाय के सामूहिक प्रयासों से निवाड़ी जिले को जल, स्वच्छता एवं हाइजीन के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाया जा सकता है।
कार्यशाला में सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पंप ऑपरेटर, पीएचई विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, पत्रकार एवं संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 दीपेश माहोर खबरों के लिए सम्पर्क करे 8463846949






