भारत सरकार के 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पिपरिया में निक्षय शिविर का आयोजन

SHARE:

*केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मी

*पिपरिया* सिविल अस्पताल पिपरिया खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ ऋचा कटकवार के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले के पिपरिया विकासखंड में भारत सरकार के 100 दिवसीय टी.बी. मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। अभियान के अंतर्गत दो या दो सप्ताह से अधिक की खांसी चलना, शाम के समय हल्का बुखार आना, भूख में कमी आना ,वजन कम होना, सीने एवं छाती में दर्द होना, खकार के साथ खून आना धूम्रपान करने वाले व्यक्ति, जिनको शुगर की बीमारी है एवं इसके अलावा व्यक्ति के शरीर की किसी भी अंग में गांठ का होना तथा जो पुराने टीवी के मरीज रहे हैं एवं मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों का हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा चेस्ट एक्स-रे किया जाना है, निक्षय आईडी बनाई जानी है एवं संभावित रोगियों के स्पूटम की जांच की जाना है।
इसके लिए दिनांक 8 अप्रैल 2026 को सिविल अस्पताल पिपरिया में विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक दीपक सुरजिया एवं वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मनोज केवट द्वारा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, एमपीडब्ल्यू आशा सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया है एवं सभी को टारगेट पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया ।
टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राज्य स्तर से विकासखंड पिपरिया के 22 ग्राम बकांच, बीजनवाड़ा, गाड़ाघाट, गुरारी, हथवास, खापरखेड़ा, कुडारी लांझी,मोकलवाड़ा , मोहारीकला, पचलावरा, पचमढ़ी, पिपरियाकला, पुनोर ,राईखेड़ी, रिछेड़ा, सांडिया, सेमरी रणधीर, सिवनी, सिलारी एवं उदयपुरा तथा शहरी क्षेत्र पिपरिया को लिया गया है इन समस्त ग्राम एवं वार्ड में 100% जनसंख्या की टीवी स्क्रीनिंग एवं चेस्ट टैक्स से किए जाने हैं।
*टीवी मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य*
अभियान का मुख्य उद्देश्य टीवी की दर में कमी लाना,चिन्हित उच्च जोखिम समूह वाले ग्राम/वार्ड की समस्त जनसंख्या की स्क्रीनिंग करना, एक्स रे एवं नाट मशीन का अधिक से अधिक उपयोग कर एक्स-राय एवं बलगम की जांच करना, टी बी मृत्यु दर में कमी लाना ,निश्चय मित्र बनकर मरीज को पोषण सहायता उपलब्ध करवाना तथा इसके साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर एवं एचबी की जांच करना है l

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 दीपेश माहोर खबरों के लिए सम्पर्क करे 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

छिंदवाड़ा एस पी की गठित टीम ने कुख्यात आतंकित बलात्कारी बाप बेटों को महाराष्ट्र सीमा से धरदबोचा दो आदिवासी नाबालिग बहनो के साथ दुष्कर्म करने वाले बाप बेटों को फांसी देने की मांग कई हिंदूवादी संगठनो ने !