निशुल्क नवोदय कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ।

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान धर्मेंद्र तिवारी दमोह जिले की विधानसभा जबेरा में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए जबेरा कृष्णा फाउंडेशन लगातार 3 वर्षों से निशुल्क नवोदय कोचिंग क्लासेस संचालित की जा रही है इसी क्रम में सुबह 8:00 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जबेरा में निशुल्क नवोदय कोचिंग क्लासेस का विधिवत शुभारंभ किया गया इस कोचिंग का सफल संचालन मध्य प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है क्षेत्र के लगभग 90 से 100 विभिन्न ग्रामों में यह कोचिंग क्लासेस संचालित हो रही है जहां अनुभवी शिक्षकों के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जा रही है साथी छात्रों की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर मार्क टेस्ट भी आयोजित किए जाते हैं इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी नवोदय विद्यालय जैसे प्रतियोगी के लिए बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करना व गरीब बच्चों को मिल रहा शिक्षा का बेहतर है लाभ शुभारंभ के शुभ अवसर पर मौजूद रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी दुबे शिक्षक जुगल शर्मा रानू नामदेव नीरज जयसवाल मुकेश ठाकुर सुदीप अवस्थी शिक्षक अभिभावक बच्चे जनप्रतिनिधि अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment