भाजपा स्थापना दिवस पर किसान मोर्चा ने किया शीतल पेय वितरण, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल कांकेर द्वारा जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए एक सराहनीय पहल की गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए शीतल पेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के आवाहन पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवेश चौहान के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बढ़ते तापमान और गर्मी को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर राहगीरों, श्रमिकों और आमजन को ठंडा शरबत एवं शीतल पेय पिलाकर राहत पहुंचाई गई।भाजपा के स्थापना दिवस को “सेवा ही संगठन” के ध्येय वाक्य के साथ मनाते हुए जनहित के कार्य किए गए।
मंडल अध्यक्ष प्रवेश चौहान ने कहा,“भारतीय जनता पार्टी का आधार सेवा और समर्पण है। स्थापना दिवस के अवसर पर हमने इस भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने का प्रयास किया है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहता है।”
इस अवसर पर विधायक आशाराम नेताम, स्थापना दिवस संयोजक राजा देवनानी, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, भरत मटियारा, दिलीप जायसवाल, दिनेश रजक, बृजमोहन तिवारी, ईश्वर कवाड़े, मंजू सारथी, सलीम मेमन, विजय लक्ष्मी कौशिक, विकास अंभोर, पूर्णिमा कावड़े, दीपक खटवानी, पुष्पेंद्र सिंह, तनुज ठाकुर, सुनील ठाकुर, हर्षल गजबिए, जतिन अटभैय्या, गोलू गुप्ता, मोंटी खटवानी, नीलकंठ चंद्रौल, गजेंद्र यादव, बाबा गोस्वामी, आदिप शर्मा सहित जिला, मंडल एवं विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे। स्थापना दिवस पर किसान मोर्चा ने किया शीतल पेय वितरण, भीषण गभाजपार्मी में राहगीरों को मिली राहत भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल कांकेर द्वारा जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए एक सराहनीय पहल की गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए शीतल पेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के आवाहन पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवेश चौहान के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बढ़ते तापमान और गर्मी को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर राहगीरों, श्रमिकों और आमजन को ठंडा शरबत एवं शीतल पेय पिलाकर राहत पहुंचाई गई।
भाजपा के स्थापना दिवस को “सेवा ही संगठन” के ध्येय वाक्य के साथ मनाते हुए जनहित के कार्य किए गए।
मंडल अध्यक्ष प्रवेश चौहान ने कहा,
“भारतीय जनता पार्टी का आधार सेवा और समर्पण है। स्थापना दिवस के अवसर पर हमने इस भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने का प्रयास किया है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहता है।”
इस अवसर पर विधायक आशाराम नेताम, स्थापना दिवस संयोजक राजा देवनानी, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, भरत मटियारा, दिलीप जायसवाल, दिनेश रजक, बृजमोहन तिवारी, ईश्वर कवाड़े, मंजू सारथी, सलीम मेमन, विजय लक्ष्मी कौशिक, विकास अंभोर, पूर्णिमा कावड़े, दीपक खटवानी, पुष्पेंद्र सिंह, तनुज ठाकुर, सुनील ठाकुर, हर्षल गजबिए, जतिन अटभैय्या, गोलू गुप्ता, मोंटी खटवानी, नीलकंठ चंद्रौल, गजेंद्र यादव, बाबा गोस्वामी, आदिप शर्मा सहित जिला, मंडल एवं विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई