जल संरक्षण के लिए दीवार लेखन अभियान

SHARE:

सरदारपुर । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सरदारपुर की नवांकुर संस्था महिला विकास संस्था के द्वारा अपने सेक्टर के ग्राम सलवा एवं लाबरिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन जागरूकता बढ़ाने के लिए गाँवों की दीवारों पर लिखकर जल संरक्षण का संदेश देकर जागरूक किया जा रहा है । संस्था की अध्यक्ष मैना मारू ने बताया कि दीवार लेखन का यह कार्य संस्था की कार्यलय सहायक रौशनी पंवार द्वारा किया जा रहा हैं इस पहल के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जा रहा है, ताकि हर व्यक्ति पानी बचाने की जिम्मेदारी समझे और लोगो को भी समझाये । जल गंगा संवर्धन अभियान सम्पूर्ण प्रदेश में सक्रिय रूप से चल रहे हैं, जन अभियान परिषद् एवं महिला विकास संस्था द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर दीवार लेखन के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान को मजबूती मिल रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई