चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

SHARE:

दिलीप वर्मा
9424211900

केसरिया हिंदुस्तान

तिल्दा नेवरा।02 मार्च की दरम्यानी रात्रि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांकरा हाईवे रोड स्थित पंजाब बैट्री वर्क्स के पास प्रार्थी गणेश कुमार चंद्राकर जो अपने पिकअप वाहन को खड़ा कर खाना खा रहा था, इसी दौरान आरोपी सागर रजक उम्र 22 वर्ष ग्राम सांकरा निवासी अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी को डरा धमकाकर गाली गलौच करते हुये शराब पीने हेतु पैसों की मांग किया, प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से वार किया। इसी दौरान थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा रमाकांत तिवारी रात्रि गस्त ड्यूटी में वहां से गुजर रहे थे, इससे पहले कि आरोपी प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचाता निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने तत्काल प्रार्थी को बचाया।

आरोपी पुलिस टीम को देखकर भाग गया। निरीक्षक रमाकांत तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा तुरंत आरोपी सागर रजक का पीछा किया गया, आरोपी सड़क से उतर कर भाग रहा था। काफी अंधेरा होने के बावजूद करीब 03 किलोमीटर पीछा कर काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़ा गया।

चूंकि घटनास्थल धरसीवां थाना अंतर्गत आ रहा था इसलिए। नेवरा थाना प्रभारी ने आरोपी को उनके सुपुर्द किया।
आरोपी सागर रजक के विरूद्ध थाना धरसींवा में धारा 119(1), 118(1), 296, 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू जप्त किया गया।

आरोपी सागर रजक अपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में थाना खमतराई से लूट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई