दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
महुआ। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 15 दिवसीय “SAFE CLICK 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत महुआ थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर ने अपनी टीम के साथ खिल्ली चौराहे पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के तरीके बताना रहा। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर ने राहगीरों, व्यापारियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से सीधे संवाद कर साइबर ठगी के नए-नए तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल साइबर अपराधी फर्जी कॉल, ओटीपी, लिंक, केवाईसी अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, बैंक अधिकारी बनकर कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग और ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे मामलों में थोड़ी-सी लापरवाही जीवनभर की कमाई पर भारी पड़ सकती है।
अभियान के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया गया। उन्हें इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने, अजनबी लिंक पर क्लिक न करने, मजबूत पासवर्ड बनाने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर ने कहा कि “साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। यदि कोई व्यक्ति ओटीपी, बैंक डिटेल, यूपीआई पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करता और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचता है, तो अधिकांश साइबर ठगी से आसानी से बचा जा सकता है। इस दौरान महुआ थाने का स्टाफ भी मौजूद रहा और लोगों को साइबर सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। नागरिकों ने अभियान की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया और पुलिस के इस प्रयास की प्रशंसा की। महुआ पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







