धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
एवं दो विधि विरुद्ध बालक अभिरक्षा में विशेष 05 टीमों के अथक प्रयास, ₹20 हजार के इनाम और 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 1000 लोगों से पूछताछ के विश्लेषण से खुला मामला भोपाल एवं रायसेन में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, 3 मोबाइल, स्कूटी एवं लूटा गया ₹2 लाख 5 हजार का कुल मशरूका बरामद
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने चैन स्नेचिंग की सनसनीखेज घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार तथा 02 विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (चाकू), 3 मोबाइल, स्कूटी, लूटी गई सोने की चैन एवं नगदी सहित लगभग ₹2 लाख 5 हजार का मशरूका बरामद किया गया है।
फरियादिया द्वारा थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्रातः लगभग 06:25 बजे होमगार्ड कार्यालय के समीप स्थित गली में अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी सोने की आधी चैन छीन ली गई। उक्त सूचना पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 438/2026 धारा 304(2) बीएनएस, इजाफा धारा 309(6), 317(2), 112 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।घटना की गंभीरता एवं जनसामान्य में व्याप्त भय को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹20,000 का इनाम उद्घोषित किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा के मार्गदर्शन में कुल 05 विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।गठित टीमों द्वारा लगातार सघन जांच करते हुए लगभग 1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, साइबर विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा रायसेन, भोपाल के जहांगीराबाद, ऐशबाग एवं हता क्षेत्र सहित चार अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। प्रभावी पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया।
शाहनवाज सिद्दीकी उर्फ फतेह उल्ला पिता ग्याश उल्ला, उम्र 25 वर्ष, निवासी ऐशबाग, भोपाल।
अमन खान पिता राशिद खान, उम्र 20 वर्ष, निवासी जहांगीराबाद, भोपाल।दो विधि विरुद्ध बालक।पूछताछ के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (चाकू), लूटी गई सोने की चैन, नगद राशि, 3 मोबाइल एवं स्कूटी बरामद की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में आवश्यक इजाफा धाराएं भी जोड़ी गई हैं।लूटी गई आधी सोने की चैन कीमती लगभग ₹40,000/-नगद राशि ₹15,000/-3 मोबाइल ₹50,000/-घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (चाकू)
घटना में प्रयुक्त नीले रंग की स्कूटी क्रमांक MP-04-YR-6447
कुल बरामद मशरूका लगभग ₹2,05,000/- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक श्री राजपाल सिंह जादौन, थाना प्रभारी कोतवाली श्री आनंद राज, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक गौरव रघुवंशी, उप निरीक्षक रघुराज रघुवंशी, उप निरीक्षक रोहित कौरव, उप निरीक्षक प्रकाश भिलाला, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, शिवभान भदौरिया, आरक्षक अमर दांगी, सोनू राजपूत तथा थाना ऐशबाग भोपाल के आरक्षक सुनील माधव एवं आरक्षक अर्पित दुबे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
विदिशा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







