ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के तीन तस्कर गिरफ्तार, 8.77 लाख का माल जब्त

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
जिला ब्यूरो लवी दुबे
दमोह..7987186912

दमोह। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8,77,500 रुपये कीमत का 35 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। मामले में उड़ीसा निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध ऑपरेशन क्लीन चलाने के आदेश दिए गए हैं। सीएसपी एचआर पांडे और थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में 23-24 जून 2026 की रात्रि में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर सीताबाबली मरपटा के पास विद्युत मंडल सब स्टेशन के सामने कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मिथुन नाग पिता गोपाल नाग उम्र 27 साल, लालू हरिपाल पिता राजेन्द्र हरिपाल उम्र 45 साल, प्रशांत नाग पिता गोपाल नाग उम्र 22 साल, तीनों निवासी ग्राम किरकिधी थाना मानमुडा जिला बौद्ध, उड़ीसा के कब्जे से 35 किलो 100 ग्राम गांजा विधिवत जब्त किया.आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रं. 604/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 3 (5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की,।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment