भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
पुलिस अधीक्षक रीवा श्री डॉक्टर गुरकरन सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्री संदीप मिश्रा के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती डा. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने चोरो को पकड़ने के लिए 3 टीमों का गठन कर थाना स्टाफ के साथ मिलकर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी के आरोपियों को पकड़ा ।
घटना का विवरणः- फरियादी अरूण ठारवानी निवासी कृष्णाकुंज सोसायटी थाना बिछिया जिला रीवा द्वारा थाना में रिपोर्ट की गई की अमहिया रीवा मे बंजारा फर्नीचर नाम से उसकी शोरूम है शोरूम से 08 नग एलईडी टी.व्ही, और 02 नग मिक्सर ग्राइन्डर आरोपी चोरी कर ले गया है , रिपोर्ट पर थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना दौरान आरोपी साहिल अंसारी पिता शब्बीर अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र.23बड़ी दरगाह के पीछे थाना अमहिया जिला रीवा(म.प्र.) कासिम शाह पिता शहीद शाह उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 23 बड़ी दरगाह के पीछे थाना अमहिया जिला रीवा(म.प्र.),राजेश श्रीवास्तव पिता स्व. राजबहादुर श्रीवास्तव उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम लुढ़ौनी थाना कोतवाली जिला मैहर हाव वार्ड क्र. 23 हल्दी हाउस के पास थाना अमहिया जिला रीवा (म.प्र.) को दस्तयाब कर पूछताछ की गई जो साहिल असांरी से चोरी का सामान खरीदना व दोनो आरोपियों द्वारा अपने पास रखना स्वीकार किये जिससे आरोपियो को मामले मे गिरफ्तार किया गया व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायालय रीवा भेजा गया है।
जप्त मशरूका 08 नग एलईडी टी.व्ही , 02 नग मिक्सर ग्राइन्डर की कीमती -1,90,000/- रु
महत्वपूर्ण भूमिकाः-
सउनि सुरेश शुक्ला , प्र आर केमला प्रसाद ,आर. विकाश तिवारी, आर. शंकरदत्त, आर. दिवाकर तिवारी, आरक्षक अनुज प्रताप सिंह, आरक्षक आकाश मिश्रा, योगेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







