जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

SHARE:

संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। प्रति मंगलवार कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कलेक्टर ने एक-एक आवेदक की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम सौरभ गंधर्व, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, बृजेश सिंह, चक्रेश पटेल, वाई.ए. कुरैशी (जिला जनसंपर्क अधिकारी) सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
गर्मी और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों के लिए स्व-सहायता समूह द्वारा पेयजल एवं छाछ की व्यवस्था भी की गई, जिससे लोगों को राहत मिली।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment