दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा
शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘शाला प्रवेश उत्सव’ के अंतर्गत समस्त शासकीय स्कूलों में 16 जून 2026 से 27 जून तक नव प्रवेशी बच्चों का शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाना है।जिसका मुख्य उद्देश्य नव प्राइवेसी बच्चों का शाला में स्वागत करना एवं उन्हें शिक्षा से जोड़ना है इस कार्यक्रम के अंतर्गत नव प्रवेशी बच्चों को किताबें एवं ड्रेस वितरण करना, उनके लिए उत्तम मध्यान भोजन की व्यवस्था करना एवं शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है इसी परिपेक्ष में शासकीय प्राथमिक शाला कठिया नंबर 1 में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत नव प्रवेशी बच्चों का तिलक एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया गया साथ ही साथ खीर पुरी खिलाकर उनका मुंह मीठा किया गया और पुस्तक वितरण किया गया। इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण माताओ ने हिस्सा लिया। साथ ही साथ नवनिर्मित शाला विकास समिति के सभी सदस्यों एवं अध्यक्ष ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शाला विकास में पूर्ण सहयोग देने की बात कही, शाला की प्रधान अध्यापिका श्रीमती रीता सेन ने अपने उद्बोधन में कहा की बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब शिक्षकों के साथ-साथ पालकगण भी बच्चों पर विशेष ध्यान देंगे उनके गृह कार्यों की जांच करेंगे तथा शाला में क्या हुआ इसकी जानकारी लेंगे इस प्रकार शिक्षक और पालक के सहयोग से बच्चों का संपूर्ण विकास संभव है इस कार्य के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा ग्रामीणों से पूर्ण सहयोग की बात कही गई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं जन भागीदारी समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामीणजन सम्मिलित थे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







