केसरीया हिंदुस्तान
मोहित कुमार
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु तथा जुआरियों,सटोरियों के विरुद्ध थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरस्तार किया है
कानपुर देहात।कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु तथा जुआरियों,सटोरियों के विरुद्ध थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरस्तार किया है।ये आरोपी आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल फोन,नगदी और सट्टेबाजी से जुड़े लेनदेन के सुबूत बरामद किए हैं।शुक्रवार को सर्विलांस और एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि
क्षेत्र में मोबाइल ऐप और अवैध वेबसाइटों के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर बड़े पैमाने पर सट्टा लगाया जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की पुलिस को देखकर संदिग्धों ने भागने
का प्रयास किया,लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को पकड़ लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रूरा कस्बे के गांधीनगर निवासी आकाश कुशवाहा और इस्तकार के रूप में हुई है।तलाशी के
दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो एंड्रॉयड फोन और 700 रुपए नगद बरामद किए हैं।पुलिस पूँछतांछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि रूरा
कस्बे का निवासी अन्नू दुबे उन्हें ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए आईडी और पासवर्ड मुहैया कराता था।अन्नू दुबे इस सट्टेबाजी का मास्टर माइंड है।
आरोपियों ने यह भी बताया कि अन्नू दुबे और उसके साथी गोलू कटियार जो रूरा कस्बे के ही निवासी हैं,मिलकर सट्टे की एक कमेटी चलाते हैं।अन्नू और गोलू चिप्साकोइन नामक ऑनलाइन
आईडी के साथ भेजी गई रकम के बराबर की आईडी उपलब्ध कराते थे।अन्नू आईडी को अपनी इच्छानुसार संचालित करने में माहिर है और गिरफ्तार आरोपी भी इसमें शामिल थे।आईपीएल के कारण इस समय
प्रतिदिन लाखों रुपए का लेनदेन होता था।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के साथ साथ अन्नू दुबे और गोलू कटियार समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।अन्य आरोपियों
की तलाश जारी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







