दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
भदावना धाम को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छता का आदर्श स्थल बनाने के उद्देश्य से घनश्याम मित्र मंडल उटीला के युवाओं द्वारा प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया है।
इसी क्रम में आज भदावना धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और धाम परिसर एवं जल स्रोतों की सफाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अभियान में राकेश पाठक जी, रामजीलाल शर्मा जी (गुर्री), प्रमोद शर्मा जी (मंडल मंत्री), निक्की व्यास जी, हिमांशु राठौर जी, सुरेंद्र जी, रोहित जी, आयुष जी सहित अन्य साथियों ने सहभागिता निभाई।
आप सभी भाइयों का इस पुनीत कार्य में सहयोग एवं समर्पण के लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏
सभी क्षेत्रवासियों एवं युवाओं से विनम्र निवेदन है कि इस स्वच्छता मुहिम से अवश्य जुड़ें। आइए, हम सब मिलकर भदावना धाम को स्वच्छ, सुंदर और पवित्र बनाए रखने में अपना योगदान दें।
स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
🙏 आपका अपना भाई घनश्याम गुर्जर घनश्याम मित्र मंडल, उटीला
📞 संपर्क: 9713812165
🌿 स्वच्छ भदावना धाम – सुंदर भदावना धाम 🌿






