दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दिव्यांश प्रताप सिंह
प्रेमनगर/फतेहपुर 28 जून थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अफोई पुलिस चौकी अंतर्गत रामपुर कॉलोनी गांव में एक वृद्ध बेवा महिला ने गांव के तीन लोगों पर उसकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई एवं अपनी भूमि पर पुनः कब्जा दिलाने की मांग की है।
रामपुर कॉलोनी निवासी श्रीमती पत्नी स्वर्गीय रामप्रसाद ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 287/4, रकबा 0.0420 हेक्टेयर है। आरोप है कि वह अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। इसी दौरान गांव के कृष्णवीर सिंह, अविनाश सिंह एवं राजन सिंह पुत्रगण शेर सिंह ने रात में ट्रैक्टर से उनकी जमीन जोतकर उसे अपने खेत में मिला लिया।
पीड़िता का कहना है कि वह विधवा एवं आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जब वह वापस लौटीं तो अपनी जमीन पर कथित कब्जे की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने थाना दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और अपनी भूमि पर दोबारा कब्जा दिलाने की मांग की है।
मामले में पुलिस एवं राजस्व विभाग ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







