शशि भूषण दुबे कंचनीय/ रमेश चंद्र शुक्ला
मिर्जापुर 28 जून। हलिया विकास खंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर शनिवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलें में 5 अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों डाक्टर्स टीम द्वारा कैम्प सिविर लगाकर 219 मरिजो का निःशुल्क उपचार कर दवाएं वितरित किया गया प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार ने बताया कि हलिया, मतवार व मुड़पेली, ड्रमंड गंज, बरौधा, स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला’ का आयोजन किया गया। इलाज के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों को आवश्यक सलाह दी।मेले में तैनात चिकित्सकों की टीम ने मौसमी बीमारियां, त्वचा रोग, पेट दर्द, बुखार, रक्तचाप व शुगर से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार किया। वहीं केंद्र पर मौजूद लैब कर्मियों द्वारा शुगर, हीमोग्लोबिन व मलेरिया की जांच की गई उच्चकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पर डॉ. विवेक खरे ने 51 मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई वही स्वास्थ्य केंद्र मतवार में डॉ. कामेश्वर तिवारी ने 39 मरीजों का इलाज किया गया। इसी प्रकार मुड़पेली में 45 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।श वहीं ड्रमंड गंज में डा बालकृष्ण द्वारा 41 मरिजो का निःशुल्क उपचार किया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौधा में 43 मिरिजो का उपचार किया गया इस दौरान चिकित्साधिकारी डा कामेश्वर तिवारी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए मरिजो एवं साथ में आए परिजनों को हिट वेव से बचने व सावधानी बरतने की सलाह दी गई उन्होंने कहा इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है इसमें ज्यादा तर घर के अंदर ही रहे बहुत जरुरी हो तभी बाहर निकलें बाहर निकलते समय पुरे शरीर को कपड़े से ढक कर रखें पानी का सेवन ज्यादा करें थोड़ी देर धुप में चलने के बाद किसी ठंडे जगह पर थोड़ा समय रुक कर पुनः आगे बढ़े अन्यथा लू लग सकती हैं इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने भ्रमण कर जायजा लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







