दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन के सामने रैक पॉइंट पर शनिवार की रात्रि खाद यूरिया खाकर तीन मवेशियों की मौत हो गई, एक मवेशी की मौत तत्काल हो गई थी वहीं दो मवेशी घायल अवस्था में तड़प रहे थे जहां मवेशी के डॉक्टर बुलवाकर उपचार आदि करवाया गया। लेकिन बाद में उक्त दोनों मवेशियों की भी मौत हो गई।
बता दे तिल्दा रेलवे स्टेशन के सामने रैक पॉइंट पर यूरिया आदि खाद की रैक की गाड़ी लगी थी उसके बाद शनिवार को चांवल के लिए रैक लगी।
रैक की गाड़ी जब लगती है तो रैक की बोगियों से खाद को उतारकर बाहर खुले स्थान में रख दिया जाता है, वहीं रैक बोगियों की सफाई कर कचरा को नीचे फेंक दिया जाता है जिन्हें मवेशी व अन्य जानवर खाते हैं।
नियम के तहत रेक की बोगीयों से कचरा बाहर नहीं फेंकना है लेकिन यहां नियमों को पूरी तरह से ताक पर रखकर रैक की लोडिंग और अनलोडिंग की जाती है जिसका नतीजा तीन मवेशियों की जान से हुई है।
यहां नियमों का जरा भी पालन नहीं किया जाता।
वहीं इस संबंध में स्टेशन प्रबंधन द्वारा बताया गया कि आवारा मवेशी घूमते रहते हैं बार-बार उन्हें भगाया जाता है खुली जगह होने के कारण कई मवेशी आते जाते रहते हैं साथ ही कहा गया है की बोगियों से कचरा बाहर नहीं फेंकना है इसके लिए ठेकेदार को अवगत करवा दिया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







