बेड़ियां ग्राम पंचायत में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण रविवार को ग्राम पंचायत बेड़ियां में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को प्रेरित करते हुए जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, युवाओं की भूमिका तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने देशभर में समाजहित में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक सचिन बिरला ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, सेवा भावना और राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, सरपंच चंद्रपाल सिंह सवनेर, राकेश वर्मा, अशोक सेन और
भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई