केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
पिकअप हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरहा अलर्ट हो गया है पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी के निर्देशन मे मनावर एस डी ओ पी बृजेश कुमार मालवीय, व थाना प्रभारी ईश्वरसिँह चौहान,द्वारा पुलिस टीम के साथ चलाया वाहन चेंकिंग अभियान जिसमे पुलिस ने अवैध रूप से यात्रियों को ढोने वाले वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान शुरू किया वही चेकिंग अभियान के दौरान पिकअप, लोडिंग वाहनों और तेज रफ्तार वाहनों को रोक कर समझाइस दी गई तथा पुलिस की समझाइस के दौरान कुछ पिकअप वाहन वाले पुलिस से रंगदारी करते भी नजर आए साथ ही पुलिस प्रशासन का मुख्य ध्यान उन पिकअप वाहनों पर था जो मजदूरों या यात्रियों को क्षमता से अधिक भरकर ले जाते हैं ऐसे वाहनों को रोककर पुलिस द्वारा वाहनों के कागजात और ड्राइवर का लाइसेंस चेक किया वही एसडीओपी बृजेश कुमार मालवीय ने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के बजाय चालकों और श्रमिकों में आत्म-जागरूकता पैदा करना है केवल कानून के डर से स्थाई सुधार संभव नहीं है इसके लिए नागरिकों का जागरूक होना आवश्यक है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







