डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमाओं पर चलाया गया सफाई अभियान।

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में स्थित अंबेडकर के प्रतिमा व परिसर में भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े के निर्देशानुसार साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिसके तहत कलेक्ट परिसर में स्थित प्रतिमा एवं अंबेडकर चौक बलौदाबाजार में स्थित प्रतिमा तथा जिला के विभिन्न स्थानों को जहाँ पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित है उन्हें चिन्हांकित कर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बलौदा भाटापारा के तत्वधान में स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया। साथ ही संध्या के समय दिप प्रज्ज्वलित भी किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चरणदास तेहरवंस भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आलोक अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा अजा मोर्चा हितेश रात्रे गोविंद घृतलहरे जिला महामंत्री भाजपा अजा मोर्चा, भाजपा अजा मोर्चा जिला मंत्री द्वय भूपेन्द्र मनहरे शांति लाल पात्रे अजय गर्ग जिला कोषाध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा सहदेव जोशी जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा अजा मोर्चा श्रीमती सरीता मार्के उपाध्यक्ष बलौदाबाजार शहर मण्डल धनीराम मार्के जिला कार्यकारणी सदस्य भाजपा अजा मोर्चा धरम चतुर्वेदी अध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा बलौदाबाज़र शहर मण्डल हेमू जलहरे अध्यक्ष भाजपा अजा मोर्चा मण्डल पालरी जगत कोशले मनोज जोशी नरोत्तम टंडन उमाशंकर भारद्वाज राकेश खूंटे विमल खूंटे राजकमल चतुर्वेदी उमैना डहरिया एवं अजा मोर्चा जिला एवं मण्डल के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ट कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment