आज अम्बेडकर जयंती पर बाराद्वार नगर पंचायत में एक करोड़ पन्द्रह लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान सक्ती, चंद्रशेखर बरेठ संभाग ब्यूरो
बाराद्वार // 14 अप्रैल को सविंधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में 1 करोड़़ 15 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन होगा।नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने बताया की अम्बेडकर जयंती के दिन जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी मुख्य आतिथ्य में करोडो रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन के कार्यक्रम होंगे।जिसमें वार्ड क्रमांक 1-2 में 50 लाख की लगात के मंगल भवन,वार्ड क्रमांक 07 में उद्यान, 36 लाख विभिन्न वार्डों में नाली एवं सीसी रोड के विकास कार्यों का भूमि पूजन होगा।नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने जानकरी देते हुए बताया की कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गवेल, पूर्व विधायक डॉ खिलवान साहू, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा एवं समाजिक,राजनितिक कार्यकर्त्ता भी शामिल होंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment