केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन जिला उज्जैन ग्रामीण कार्यकारिणी की बैठक श्री चिंतामन गणेश मंदिर कढ़ाई महिदपुर में संपन्न हुई। यह बैठक मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला एवं ब्लॉक इकाई के छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष प्रशांत नाईट एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय जोशी एडवोकेट महिदपुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र शर्मा गुराड़िया जिला अध्यक्ष उज्जैन ग्रामीण ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ईश्वरलाल पंड्या कढ़ाई, श्यामसुंदर पंड्या महिदपुर यशवंत चोहान उज्जैन, प्रमोद राठोर उज्जैन रहे। कार्यकारिणी के नवनियुक्त जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारीगण जगदीश पंड्या कढ़ाई, सुभाष उपाध्याय आजमाबाद, रोहित बैरागी जैथल, डाॅ. दयानंद शर्मा कालूहेडा, अनिल शर्मा माकडोन, नंदकिशोर व्यास खाचरोद, किशोर प्रजापत उज्जैन, रामचंद्र परमार एडवोकेट कढाई, महेश रावल उज्जैन, प्रकाश पांचाल गुराड़िया, अभिषेक उपाध्याय एडवोकेट झार्डा ने बैठक में भाग लिया। एडवोकेट संजय जोशी ने मानवाधिकार एसोसिएशन के विषय में विस्तार से समझाया। समाज में शोषित पीड़ित एवं कमजोर व्यक्ति को न्याय मिले इस पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का परिचय करवाया व एसोसिएशन के पावर और विस्तार करने के विषय में बात रखी। कार्यक्रम में उपस्थित क्षितिज उपाध्याय एडवोकेट, अभिनव पालीवाल, जगदीश उपाध्याय, बालूसिंह आंजना, भेरुसिंह सरपंच, नागेश्वर पांचाल एडवोकेट कालूसिंह सरपंच, डाॅ अमृतलाल रावल, अमृत पांचाल, जगन्नाथ पांचाल, कवि किशोर पांचाल, विकास उपाध्याय, संजय राणा सभी का पुष्पमाला से स्वागत कर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष समर्थ पंड्या कढ़ाई ने किया। आभार प्रदीप पंड्या ब्लाक अध्यक्ष महिदपुर ने माना। यह जानकारी आशीष रावल ने दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






