नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित विदिशा
विदिशा…नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026) के अंतर्गत आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को भारत सरकार द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चु माध्यम से प्रेरणादायी संबोधन प्रदान किया गया।
कलेक्टर विदिशा अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभा कक्ष, विदिशा में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं महिला प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2023) के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम भारत में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसके अंतर्गत लोकसभा एवं राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत (एक-तिहाई) सीटों का आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। सितंबर 2023 में पारित यह महत्वपूर्ण कानून महिलाओं की नीति-निर्माण में भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ लैंगिक समानता को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखता है।
उक्त उद्बोधन के उपरांत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी वक्तव्य का लाइव प्रसारण हुआ कार्यक्रम में विदिशा विधायक मुकेश टंडन, जिला पंचायत सदस्य निशा भगत सिंह रघुवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओमप्रकाश सनोठिया, सदस्य बाल कल्याण समिति लक्ष्मी शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा, सहायक संचालक विवेक शर्मा एवं प्रशासक वन स्टॉप सेंटर कृतिका व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment