मनावर।। आज धार में ग्रामीण जिला भाजपा कार्यालय पर नई दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का लाइव प्रसारण एलइडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इस सम्मेलन में जुड़कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का श्रवण भाजपा की सभी नारी शक्ति कार्यकर्ताओं ने किया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कार्यालय पर एकत्रित नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा, कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में समान अधिकार प्राप्त कर रहीं है। राजनीति, चिकित्सा, शिक्षा, वैज्ञानिक, खेल, उद्यमी, मीडिया हर क्षेत्र में महिलाएं सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रही हैं। इस दौरान आयोजन में महिला मोर्चा महामंत्री सोनाली श्रीवास्तव, सुनीता दुबे, जिला मंत्री अनिता शर्मा सुनैना कर्मा, जिला सहकोषाध्यक्ष पिंकी वास्केल, पार्षद ममता नामदेव, दीपिका कदम, उप्पल चौबे, आशा सालवी, अर्चना जैन आदि नारी शक्ति उपस्तिथ रही। आयोजन में सहयोग हेतु जिला मंत्री लोकेश मुकाती, मीडिया सहप्रभारी अंकित शुक्ला, राहुल राठौड़, सुमित सोलंकी, यशराज तोमर उपस्थित रहे उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर ने द्वारा दी.!
दिनांक 13/04/2026
फोटो – नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का लाइव प्रसारण एलइडी स्क्रीन के माध्यम से।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







