दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। पुलिस अधीक्षक मुरैना, श्री समीर सौरभ (भापुसे) द्वारा जिले में घटित गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों, ईनामी / फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर के निर्देशन एवं एसडीओपी अम्बाह श्री रवि सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना अम्बाह पुलिस द्वारा हत्या संबंधी प्रकरण में लगभग 03 माह से फरार चल रहे ₹5 हजार के 01 ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना अम्बाह पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हाजा के अपराध क्रमांक 17/2026 चारा 103 (1), 238,3 (5) बीएनएस में लगभग 03 माह से फरार चल रहे ₹5 हजार के ईनामी आरोपी भूरा उर्फ दीपक सखवार को ग्यासीपुरा तिराहा मुरैना रोड़ अम्बाह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरण में फरार चल रहे अन्य 03 ईनामी आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में अन्य फरारशुदा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। कार्यवाही में निरी. वीरेश सिंह कुशवाह थाना प्रभारी अम्बाह हमराह फोर्स एसआई प्रज्ञाशील, एसआई चेतन सिह, एसआई ममता गुर्जर, सउनि, यशवंत सिंह, प्र.आर. 460 सियाराम, प्रप्र.आर.855 सत्यवीर सिंह, प्र.आर. 85। रविन्द्र शर्मा, आर. 1354 जगमोहन, आर. 1174 प्रमोद कुशवाह, आर. 288 रविन्द्र सिंह, आर चालक 953 राकेश जाट. आर. 1344 दिनेश कैम, आर. जोगेन्द्र सिंह, आर धर्मेन्द्र परमार का सराहनीय योगदान रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







