सिंगरौली में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 पोकलेन मशीनें जब्त

SHARE:

निर्धारित सीमा से बाहर अवैध रूप से किया जा रहा था खनन
सिंगरौली जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने सहकार ग्लोबल के पक्ष में स्वीकृत ग्राम हरदी स्थित रेत खदान का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि खनन कार्य निर्धारित सीमा से बाहर जाकर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था अनियमितताएं सामने आने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 3 पोकलेन (PC) मशीनों को जब्त कर लिया।इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी देवसर के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी श्री सुशील चौरसिया, पुलिस बल एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।प्रशासन द्वारा अवैध रूप से निकाली गई रेत की मात्रा का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात मध्य प्रदेश रेत (खनिज) नियम 2019 के अंतर्गत संबंधित पक्षों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment