चेकिंग अभियान के बीच टली मारपीट, आरटीओ विभाग की तत्परता से ट्रक ड्राइवर बचा

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली में आरटीओ विभाग के सघन जांच अभियान के दौरान एक संभावित मारपीट की घटना समय रहते टल गई। मौके पर मौजूद टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया गया। इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बरिगमा के आगे झुरई नाला क्षेत्र की है। एक ट्रक ड्राइवर पिकअप वाहन के साथ ढाबे पर भोजन करने के बाद वहां से निकला था। इसी दौरान ढाबा कर्मचारियों और कुछ वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।
विवाद बढ़ता देख ट्रक ड्राइवर वहां से निकलकर मधुबन ढाबा के पास झुरई नाला स्थित चेक प्वाइंट पर पहुंचा, जहां आरटीओ की टीम वाहन जांच में जुटी थी। इसी बीच कुछ लोग उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गए और स्थिति फिर से बिगड़ने लगी, जिससे मारपीट की आशंका बन गई।हालात को भांपते हुए आरटीओ अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। टीम ने सूझबूझ और संयम का परिचय देते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी और विवाद को शांत करा दिया। अंततः आपसी सहमति से मामला निपटा लिया गया।
स्थानीय नागरिकों ने परिवहन विभाग की इस त्वरित और जिम्मेदार कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ी घटना टल गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment