ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान
बाराबंकी। जनपद पुलिस की तत्परता से 30 मिनट में मिला लाखों रुपए जेवरात से भरा बैग महिला को किया गया वापस भानमऊ थाना जैदपुर निवासी रहीसा बानो पत्नी मोहम्मद आसिफ अपने मायके सहादतगंज थाना मसौली से ई-रिक्शा द्वारा अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत टांड़ पुरवा मजरे गोठिया के पास उनका बैग ई-रिक्शा से अचानक नीचे गिर गया। बैग गिरने की जानकारी होने पर पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद यूपी-112 व थाना जैदपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर घटनास्थल पर पहुँच कर गहन छानबीन की गई तथा सक्रियता दिखाते हुए बैग को बरामद किया और रहीसा बानो की उपस्थिति में बैग को चेक किया गया। बैग की जाँच करने पर उसमें रखे 4 से 5 लाख रुपये के कीमती जेवरात और कपड़े पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ कीमती सामान सकुशल वापस पाकर रहीसा बानो ने बाराबंकी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस त्वरित प्रतिक्रिया और कार्यशैली की आमजन द्वारा सराहना की गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







