अंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी, जिला कार्यालय में अहम बैठक संपन्न

SHARE:

जिला भाजपा कार्यालय में जुटे नेता, अंबेडकर जयंती मनाने की बनी रूपरेखा
सारंगढ़-बिलाईगढ़:- जिला भाजपा कार्यालय में आज अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाने की रूपरेखा तैयार की गई तथा पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ. सनम जांगड़े के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी ओमेश जीभेकर,प्रदेश प्रवक्ता भाजपा बेदराम जांगड़े ,प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा हरिनाथ खुटे,संभाग सह प्रभारी अनिल सोनवानी ,जिला प्रभारी रामशंकर बंजारे जिला सह प्रभारी सुरेन्द्र बघेल , डॉ. दिनेश लाल , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश अजगल्ले , महिला प्रमुख सावित्री अजगल्ले , कार्यालय प्रभारी राजेश बारते , जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा देवेंद्र रात्रे , महामंत्री सुदर्शन चौहान , टाइगर कुर्रे सहित मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment