मीरजापुर वकील हत्या काण्ड में पुलिस की भारी सफलता दोनों अभियुक्तों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी

SHARE:

पुलिस मुठभेड़ में हत्या का वांछित 25 हजार रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
मौके से अवैध तमंचा मय कारतूस व एक अदद मोबाइल फोन बरामद
शशि भूषण दूबे कंचनीय /संतोष यादव डंगहर
मीरजापुर 13 अप्रैल। मीरजापुर जिला कचहरी के क्रीमिनल साईड के युवा अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह की गोलियां मारकर हत्या मामले में दूसरा इनामिया अभियुक्त पुलिस टीम पर फायरिंग के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। मीरजापुर पुलिस टीम को यह भारी कामयाबी हासिल हुई है जब वकील हत्या काण्ड में नामजद दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने में भारी सफलता हासिल कर लिया गया है। बताते चलें कि एडवोकेट राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह छानबे क्षेत्र के पचहत्तर वर्ष पूर्व देवरी गांव के बाबू अर्जुन सिंह कोलकाता में मीरजापुर की अपनी हैसियत बनाई थी उस जमाने में कोलकाता में यूपी के अविभाजित जिले मीरजापुर वाराणसी प्रयागराज के उत्तर भारतीयों के लिए वहां भारी मददगार होते थे। उनकी लोकप्रियता कोलकाता एवं मीरजापुर में आमतौर पर एक नेक इंसान के रूप में जगह जाहिर थी। ऐसे परोपकारी परिवार के होने के चलते उनकी समूचे क्षेत्र में एवं खासतौर से देवरी ग्राम पंचायत में उनके मारे जाने पर हर जाति धर्म के लोगों में एक मार्मिक एक करूणामय शोक देखने को मिला ऐसे लोकप्रिय परिवार के उगता सूर्य को बुझाने से आज भी उस गांव में शोकाकुल ग्रामवासियों की ब्यथा की कहानी बहुत दर्दनाक है। गौरतलब बात यह है थाना विंध्याचल का देवरी गांव बहुत सम्भान्त गांवों में शामिल हैं। उस गांव का दो बार मृतक अधिवक्ता खुद एवं मौजूदा समय में उनकी पत्नी ग्राम पंचायत प्रधान है यह उस परिवार के नेक नीयती का परिणाम है। उधर इन्ही सब मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एवं आईजी जिला प्रशासन सब तरफ से वकील के हत्यारे को ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बावजूद 48 घंटे के अंदर मय सबूत पकड़ लिया गया है यह मीरजापुर पुलिस की भारी सफलता मानी जा रही है। उधर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित इनामियाँ गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिए गये है दिनांक-11.04.2026 को थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 97/2026 धारा 103(1),352,351(3),3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें विवेचना के दौरान अभियुक्त इंद्रासन बिंद पुत्र स्व0 गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना कोतवाली देहात का नाम प्रकाश में आया है । उपरोक्त अभियोग में वांछित फरार चल रहे अभियुक्त इंद्रासन बिंद पुत्र स्व0 गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया गया था। इस प्रकरण में थाना कोतवाली कटरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है दिनांक-13.04.2026 को थाना कोतवाली कटरा पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ की हत्या का वांछित अभियुक्त इंद्रासन बिंद पुत्र स्व0 गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर के राजापुर गांव में छिपा हुआ है । प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा व एसओजी टीम द्वारा तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दिया गया तो पुलिस की आहट पाकर एक व्यक्ति घर से बाहर निकलकर चंद्रदीपा की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा । पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी तो अपने को पुलिस से घिरता देखकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गयी तो उस व्यक्ति के दोनों पैरों में गोली लगी है । उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम इंद्रासन बिंद पुत्र स्व0 गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर बताया जो थाना कोतवाली कटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 97/2026 धारा 103(1),352,351(3),3(5) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट का वांछित अभियुक्त है । जिसके उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रूपये का पुरस्कार पूर्व मे ही घोषित किया गया था की तलाशी ली गयी तो उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध तमंचा, दो अदद जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूश तमंचा के चेम्बर में फंसा हुआ 315 बोर एवं एक अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है । थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-100/2026, धारा-109(1), 352 बीएनएस, 3/25/27 आयुध अधिनियम बनाम इंद्रासन बिंद उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है । पूछताछ का विवरण पुलिस रिकार्ड के अनुसार अभियुक्त इंद्रासन बिंद पुत्र स्व0 गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर द्वारा पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि राजेंद्र सोनकर मेरे ही गांव में रह रहे थे। वहीं पर मेरी उनसे जान पहचान हुई हम लोग साथ साथ रह रहे थे । राजेंद्र की ही पुरानी चुनावी रंजिश राजीव सिंह से थी। घटना से तीन दिन पूर्व हम लोग प्रधान की हत्या की योजना बनाये और दिनांक 11/04/2026 हम लोगों द्वारा उनसी गोली मार कर हत्या कर दी गई और मौके से भाग गये। पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार अभियुक्त का ब्यौरा यह है इंद्रासन बिंद पुत्र स्व0 गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर ।विवरण बरामदगी इस प्रकार है।एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूश तमंचा के चेम्बर में फंसा हुआ व एक अदद मोबाइल फोन, गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में शामिल लोगों में निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी मय टीम उप निरीक्षक वैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा मय पुलिस टीम शामिल रहे। जिला कचहरी मीरजापुर में मृतक एडवोकेट राजीव सिंह रिंकू के हत्यारे के बाद आज समूचे जिला कचहरी एवं प्रदेश के अन्य जिलों में भी वकील समुदाय एवं अधिवक्ता संगठनों द्वारा कडोलेंश करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे। मीरजापुर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अभयराज सिंह एवं सचिव जे बी सिंह के नेतृत्व में शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया है। नेता द्वय द्वारा यूपी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के तहत वकीलों के सुरक्षा की भी मांग की गई है। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment