शासकीय भूमि पर बने कॉम्प्लेक्स की जांच, अधिकारियों की दबिश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल
उपसरपंच पर अवैध कब्जा व किराया वसूली के आरोप, जांच अधूरी
सिमगा (बलौदाबाजार)।
बलौदाबाजार जिले के सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत हथबंद में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स निर्माण कर किराया वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम के पंच मूलचंद टंडन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की गई थी, जिसके आधार पर 9 अप्रैल को जांच टीम मौके पर पहुंची।
शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप:
शिकायतकर्ता के अनुसार, उपसरपंच दिलीप यादव द्वारा अपने पद के प्रभाव का उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों पर शासकीय भूमि में कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। इन दुकानों को किराए पर देकर लगभग 55 हजार रुपये प्रतिमाह की आय अर्जित की जा रही है, जिससे शासन को राजस्व की क्षति हो रही है।
मौके पर कई दुकानें और ढाबा संचालित: जांच के दौरान स्थल पर ढाबा, मोबाइल दुकान, बूट हाउस, सिलाई सेंटर सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित पाए गए। अधिकारियों द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर किसी प्रकार का वैध पट्टा प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
जांच के दौरान गुमराह करने का आरोप:
जांच टीम के पहुंचने पर उपसरपंच के परिजनों द्वारा कुछ कॉम्प्लेक्स को अपना बताते हुए अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया गया। वहीं शेष दुकानों को अन्य परिजनों के नाम से बताया गया।
पंचनामा तैयार, शासकीय भूमि पर कब्जे की पुष्टि:
जांच टीम में शामिल: अधिकारियों दुर्गेश साहू, सुरेश एवं भूपेंद्र वर्मा तथा पटवारी एम.डी. कोसले द्वारा मौके का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया। प्रारंभिक जांच में सभी निर्माण शासकीय भूमि पाए गए।
विवाद के कारण जांच अधूरी:
जांच के दौरान उपसरपंच दिलीप यादव, उनकी पत्नी मधु यादव एवं कुछ महिला पंचों द्वारा सचिव पर आरोप लगाए गए। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई और जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
पुनः जांच होगी: अधिकारी:
सहायक विकास विस्तार अधिकारी सुरेश चक्रधारी ने बताया कि जांच अभी पूर्ण नहीं हुई है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार पुनः ग्राम पंचायत हथबंद में जांच की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment