केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक 9179289602
खापरखेड़ा विधायक ठाकुरदास नागवंशी आज ‘ग्राम चलो अभियान’ के अंतर्गत पिपरिया विधानसभा के खापरखेड़ा मंडल के दौरे पर रहे। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष सुश्री संध्या सिंगारे, वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीत सिंह नागपाल, जिला उपाध्यक्ष अर्चना साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता नागवंशी, कुसुमलता पटैल, पवन वालिया, सुरेन्द्र रघुवंशी, गुलाब बैंकर, राहुल सरकार, अरविन्द राय ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजा भैया पटेल, मंडल उपाध्यक्ष सुलभ गोयदानी, उपाध्यक्ष एवं मंच संचालक पंकज पुरोहित, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ख़ुशीलाल, पि.व.मो अध्यक्ष सीताराम पटैल सहित विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्राम खापरखेड़ा के तपसी मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं से विधायक नागवंशी व सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। व इसी कड़ी में विधायक द्वारा ग्रामवासियो को पुष्पमाला पहनाकर सभी का अभिनन्दन किया तपसी मंदिर में पूजा अर्चना व दर्शन के बाद विधायक ने ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने ‘ग्राम चलो अभियान’ के तहत हर गांव तक पहुंचकर जमीनी हकीकत जानने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
प्रवास के दौरान सभी नेताओं ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं से संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
ग्राम चलो अभियान का शुभारंभ
ग्राम खेरा में 11:00 बजे से प्रारम्भ होते हुए
,गड़रोली, बुधनी, सुरेला, काठी, माथनी सांडिया से होते हुए
ग्राम खापरखेड़ा में 6:00 बजे जनसंपर्क कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
मंच संचालन व आभार व्यक्त पंकज पुरोहित द्वारा किया गया
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एससी मोर्चा के समस्त पदाधिकारी सहित गोविन्द पुरोहित, नेपाल पटैल, कमलेश शर्मा, अरविन्द पुरोहित, प्रदीप पांडे सचिव, ब्रजेश मोगिया, योगेश बाथरे दीनदयाल साहू, बालचंद ठाकुर, संदीप पुरोहित, दामोदर पटैल, श्याम प्रजापति, कैलाश पटैल, मनोहर विश्वकर्मा, नारायण पटैल, हरगोविंद विश्वकर्मा, राजेश साहू, दिनेश यादव, हर्ष साहू, वरुण बाथरे, अंकित साहू, हल्के भैया पटैल, रघुवीर पटैल, बैनी कुशवाहा, रघुनाथ पटैल, जगदीश पटैल, भगवत मोगिया, गणेश कुशवाहा, पन्नालाल कुशवाहा, मूलचंद कहार, पवन प्रजापति, राजा कहार, शंकर मेहरा, मनीष पटैल सहित बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ-कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







