धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय लोक सेवक समस्या निवारण शिविर का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) विदिशा में किया गया। शिविर में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त लोक सेवकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विशेष व्यवस्था की गई थी।
शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों की लंबित समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया गया है। उक्त शिविर में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने स्वयं शिविर में उपस्थित होकर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उनकी मौजूदगी से कर्मचारियों में विश्वास एवं संतोष का वातावरण देखने को मिला।शिविर में वेतन विसंगति, पेंशन प्रकरण, सेवा पुस्तिका सुधार, लंबित एरियर भुगतान, पदोन्नति, अवकाश स्वीकृति एवं अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपस्थित अधिकारियों द्वारा कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि जटिल मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया गया। शिविर में वेतन विसंगति, पेंशन प्रकरण, सेवा पुस्तिका सुधार, लंबित एरियर भुगतान, पदोन्नति, अवकाश स्वीकृति एवं अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 12 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं।जिला शिक्षा अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। शिविर के आयोजन से कर्मचारियों में संतोष एवं विश्वास का माहौल देखा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसपी जाटव समेत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







